खुले में शौच बीमारी को न्योता देना है: उपायुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2017 1:43 PM
विज्ञापन
जलडेगा: प्रखंड कार्यालय प्रांगण में स्वच्छ भारत मिशन साफा अंतर्गत स्वच्छता सम्मेलन का आयोजन किया गया. साथ ही स्वयं निर्मित शौचालय के लिए लाभुकों के बीच 12000 रुपये प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया. मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने कहा कि खुले में शौच बीमारियों को न्योता देना है. जिला कुपोषण ग्रस्त इलाका है. […]
विज्ञापन
जलडेगा: प्रखंड कार्यालय प्रांगण में स्वच्छ भारत मिशन साफा अंतर्गत स्वच्छता सम्मेलन का आयोजन किया गया. साथ ही स्वयं निर्मित शौचालय के लिए लाभुकों के बीच 12000 रुपये प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया. मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने कहा कि खुले में शौच बीमारियों को न्योता देना है. जिला कुपोषण ग्रस्त इलाका है. जड़ से कुपोषण को मिटाना है. शौचालय निर्माण पर कहा कि जो लक्ष्य मिला है, उसे हर हाल में पूरा करें. बीडीओ संजय कोंगाड़ी ने कहा कि करीब 3900 शौचालय बनाना बाकी है.
8392 लक्ष्य था. कार्यक्रम को प्रमुख बालमुनी लुगून, 20सूत्री अध्यक्ष प्रेमचंद मांझी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में उपायुक्त ने अपने स्तर से शौचालय बनाने वाले 48 लाभुकों के बीच 12-12 हजार रुपये बांटी. बाल्टी, ब्रश, साबुन तथा शॉल देकर सम्मानित किया. संचालन कृष्णा राणा ने किया. समारोह में भिखारी महतो, अभिषेक कुमार, जेवियर एक्का, मारकंडेय, संजय कुमार कोंगाड़ी, प्रेमचंद मांझी, सुरेश राम, कृष्णा कुमार राणा व जगदीश बड़ाइक सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










