सिमडेगा : पंद्रह दिनों से भोजन नसीब नहीं होने से वृद्ध की हालत गंभीर

Updated at : 30 Nov 2017 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : पंद्रह दिनों से भोजन नसीब नहीं होने से वृद्ध की हालत गंभीर

सिमडेगा: कोलेबिरा प्रखंड स्थित बरसलोया पंचायत के बड़केतुंगा निवासी ऋषिकेश पाणीग्राही के समक्ष भूखमरी की स्थिति हो गयी है. विगत एक पखवाड़े से पाणीग्राही को खाने को अन्न नसीब नहीं हुआ है. इससे बीमार हालत में 15 दिन से बेड में पड़े है. ऋषिकेश के घर में अनाज नहीं रहने के कारण कई दिन से […]

विज्ञापन

सिमडेगा: कोलेबिरा प्रखंड स्थित बरसलोया पंचायत के बड़केतुंगा निवासी ऋषिकेश पाणीग्राही के समक्ष भूखमरी की स्थिति हो गयी है. विगत एक पखवाड़े से पाणीग्राही को खाने को अन्न नसीब नहीं हुआ है. इससे बीमार हालत में 15 दिन से बेड में पड़े है. ऋषिकेश के घर में अनाज नहीं रहने के कारण कई दिन से चूल्हा नहीं जल सका है.

लगभग 90 वर्षीय ऋषिकेश घर में अकेले रहते है. उनकी कारण देखभाल करने वाला कोई नही है. सरकार से कोई सुविधा भी नहीं मिली है. ऋषिकेशने बताया कि उसके पास लाल कार्ड भी नहीं है. इस कारण उसे राशन भी नहीं मिलता है. इधर गांव के कुछ लोगों ने ऋषिकेश करी स्थित को जाने कर उन्हें भोजन कराने का प्रयास किया किंतु वह बीमारी के कारण खा नहीं पा रहे है. ऋषिकेश के हालात की जानकारी होने पर कांग्रेसी युवा नेता विशाल तिर्की अपने सहयोगियों के साथ ऋषिकेश के घर पहुंचे तथा एंबुलेंस में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola