समाहरणालय में उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिया दिशा-निर्देश कार्य में कोताही नहीं बरतें उपायुक्त

Updated at : 08 Nov 2017 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
समाहरणालय में उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिया दिशा-निर्देश कार्य में कोताही नहीं बरतें  उपायुक्त

सिमडेगा: समाहरणालय में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. बैठक में उपायुक्त ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को समय पर पूर्ण करें. कार्य में कोताही नहीं बरतें. प्रधानमंत्री आवास योजना व अांबेडकर आवास योजना अंतर्गत पंजीकृत सभी लाभुकों का शत-प्रतिशत जीयो […]

विज्ञापन
सिमडेगा: समाहरणालय में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. बैठक में उपायुक्त ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को समय पर पूर्ण करें. कार्य में कोताही नहीं बरतें. प्रधानमंत्री आवास योजना व अांबेडकर आवास योजना अंतर्गत पंजीकृत सभी लाभुकों का शत-प्रतिशत जीयो टैगिंग पूर्ण करने को कहा.

इस कार्य में सभी बीडीओ को तेजी लाने का निर्देश दिया. कार्य में कोताही बरते जाने पर सारी जवाबदेही बीडीओ की होगी तथा उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी. स्वीकृत सभी लाभुकों काे प्रथम किस्त की राशि अविलंब देने को कहा. उन्होंने कहा कि 15 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश होगा. लंबित इंदिरा आवास को पूर्ण कर एमआइएस शत-प्रतिशत दर्ज करें.

प्रथम किस्त का कार्य पूर्ण होने के बाद द्वितीय किस्त की राशि लाभुकों जल्द मिलनी चाहिए. स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शौचालय का निर्माण करायें. लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा की क्रम में कार्यपालक अभियंता को कोलेबिरा झपला नाला व बिझियाबांध नाला को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया. समय पर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले संवेदक को नोटिस जारी करने को कहा. इसके अलावा अन्य कार्यों की भी समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिया. बैठक में उपविकास आयुक्त मनोहर मरांडी व डीआरडीए निदेशक पूर्ण चंद कुंकल के अलावा जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola