सिमडेगा : अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस व उत्पाद विभाग ने चलाया संयुक्त छापेमारी अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2017 8:53 PM
सिमडेगा : अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस व उत्पाद विभाग ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के तहत सिमडेगा थाना क्षेत्र के बंगरू तथा साईपुर में छापामारी किया गया. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बंगरू व साईंपुर में उत्पाद व पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ छापेमारी […]
सिमडेगा : अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस व उत्पाद विभाग ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के तहत सिमडेगा थाना क्षेत्र के बंगरू तथा साईपुर में छापामारी किया गया. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बंगरू व साईंपुर में उत्पाद व पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ छापेमारी की गयी.
छापेमारी में पुलिस को सफलता मिली है. जिनके पास से शराब बरामद किया गया उन लोगों के खिलाफ प्राथिमकी दर्ज करायी जा रही है. एसपी ने कहा कि अवैश शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जायेगा. जिस थाना क्षेत्र में वरीय पदाधिकारियों द्वारा अवैध शराब बरामद किया जाता है तो वहां के थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जायेगी. शराब से समाज विनाश की ओर जा रहा है. इसे सभी को मिल कर रोकना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










