संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दें: डॉ जगदीश

Updated at : 31 Oct 2017 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दें: डॉ जगदीश

सिमडेगा: स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल के सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ […]

विज्ञापन
सिमडेगा: स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल के सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद ने कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की जरूरत है.

संस्थागत प्रसव के लिए लोगों को प्रेरित करें तथा इसके लाभ की जानकारी भी दें. टीकाकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि टीकाकरण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेभन बाबरा के अलावा जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधान, विजय लकड़ा सहित सहित एएनएम, सहिया, एमपीडब्लयू, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola