कांग्रेसियों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Published at :11 Apr 2014 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी व झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रखंडों में जन संपर्क अभियान चलाया तथा पार्टी प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया. कांग्रेस नेता इसीदोर केरकेट्टा ने कोलेबिरा, बानो व लसिया में, कौशल किशोर रोहिल्ला, कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष सुनील खड़िया ने कोलेबिरा में, झारखंड मुक्ति मोरचा […]

विज्ञापन

सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी व झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रखंडों में जन संपर्क अभियान चलाया तथा पार्टी प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया. कांग्रेस नेता इसीदोर केरकेट्टा ने कोलेबिरा, बानो व लसिया में, कौशल किशोर रोहिल्ला, कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष सुनील खड़िया ने कोलेबिरा में, झारखंड मुक्ति मोरचा के संयोजक लुईस कुजूर एवं जिप सदस्य नील जस्टीन बेक ने पालकोट प्रखंड में, विक्सल कोंगाड़ी ने जलडेगा, जोनसन मिंज ने केरसई, बेंजामिन लकड़ा ने सिमडेगा में जन संपर्क अभियान चलाया तथा पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया. जन संपर्क अभियान में अजीत लकड़ा, प्रियंका सोरेंग, नवीन विरेंद्र तिर्की, मुंश खेस, डेविड तिर्की, अहलाद केरकेट्टा, फ्रांसिस बिलुंग, अशफाक अहमद, कृष्णा नाग, जितेंद्र अग्रवाल, पुष्पा समद, रोजालिया शांता कंडुलना आदि भी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola