झारखंड को विशेष राज्य का दरजा दिलाया जायेगा

Published at :03 Apr 2014 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड को विशेष राज्य का दरजा दिलाया जायेगा

कुरडेग(सिमडेगा) : कुरडेग प्रखंड के खालिजोर बाजारटांड़ में आजसू पार्टी की चुनावी सभा हुई. इस अवसर पर लोहरदगा के विधायक कमल किशोर भगत, प्रभाकर तिर्की एवं पार्टी प्रत्याशी नियेल तिर्की उपस्थित थे. सभी नेता हेलिकॉप्टर से अपराह्न् लगभग पांच बजे सभा स्थल पर पहुंचे. सभा में विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि झारखंड को […]

विज्ञापन

कुरडेग(सिमडेगा) : कुरडेग प्रखंड के खालिजोर बाजारटांड़ में आजसू पार्टी की चुनावी सभा हुई. इस अवसर पर लोहरदगा के विधायक कमल किशोर भगत, प्रभाकर तिर्की एवं पार्टी प्रत्याशी नियेल तिर्की उपस्थित थे. सभी नेता हेलिकॉप्टर से अपराह्न् लगभग पांच बजे सभा स्थल पर पहुंचे. सभा में विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि झारखंड को विशेष राज्य का दरजा दिलाया जायेगा. पार्टी ने इसका संकल्प ले लिया है. आजसू ने अलग राज्य की लड़ाई जीत लिया है, अब झारखंड को विशेष राज्य का दरजा दिलाने की लड़ाई लड़ रही है.

उक्त दोनों लड़ाई में आजसू पार्टी का विशेष योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी नियेल तिर्की अलग राज्य की लड़ाई में भी आजसू के साथ थे और राज्य को विशेष राज्य का दरजा दिलाने की लड़ाई में भी आजसू के साथ आ गये हैं. श्री तिर्की ही जनता की आवाज को संसद तक पहुंचा सकते हैं. प्रभाकर तिर्की ने कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं से भरा है, फिर भी यहां के लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं. यहां के लोगों की स्थिति दयनीय होती जा रही है.

राष्ट्रीय पार्टियां धर्म एवं जाति की राजनीति करते हैं. पार्टी प्रत्याशी नियेल तिर्की ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों से विकास संभव नहीं है. क्षेत्रीय पार्टियां ही क्षेत्र का विकास कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें मौका दें. विकास में तेजी लायी जायेगी. कार्यक्रम में रावेल लकड़ा, खुशी राम कुमार, मनोज नागेसिया, दीपा बड़ाइक, उपेंद्र श्रीवास्तव, मो एजाज, अरविंद एक्का, बसंत प्रसाद, अजय जायसवाल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola