अनुसेवक को निलंबित करने का आदेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2017 12:40 PM

विज्ञापन

प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया : डॉ चौधरी को कारण बताओ नोटिस जलडेगा. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में कर्मचारी उपस्थिति पंजी की जांच की.जांच के क्रम में बीडीओ ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में कार्य कर रहे अनुसेवक शंभु प्रसाद चार माह […]

विज्ञापन
प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया
: डॉ चौधरी को कारण बताओ नोटिस
जलडेगा. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस क्रम में कर्मचारी उपस्थिति पंजी की जांच की.जांच के क्रम में बीडीओ ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में कार्य कर रहे अनुसेवक शंभु प्रसाद चार माह से अनुपस्थित हैं. कार्यालय द्वारा सूचना देने के बाद भी उन्होंने अपने स्तर से किसी भी प्रकार की सूचना कार्यालय को उपलब्ध नहीं करायी है. उपायुक्त ने बीडीओ को अनुसेवक शंभु प्रसाद को निलंबित करते हुए प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया. कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय कार्य का संचालन नियमानुसार करें. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बरदाश्त नहीं की जायेगी.
उपायुक्त ने कंप्यूटर कक्ष व अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया. उपायुक्त ने बीडीओ से जलडेगा प्रखंड में बन रहे शौचालय के बारे में जानकारी ली. उपायुक्त ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया. डॉक्टरों की उपस्थिति पंजी की जांच की. जांच के क्रम में डॉ केडी चौधरी अनुपस्थित पाये गये. उपस्थित डॉक्टर तथा एएनएम ने बताया कि डॉ केडी चौधरी सिमडेगा से जलडेगा आना-जाना करते हैं. उपायुक्त ने डॉ केडी चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. एक दिन का वेतन भी रोका दिया. मौके पर डॉ अमित आनंद व विशाल तिर्की से स्वास्थ्य उपकेंद्र के संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola