प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में तालाबंदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2017 12:57 PM
सिमडेगा: प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों ने शुक्रवार को पंजीयन कराने की मांग को लेकर कॉलेज में तालाबंदी की तथा प्रदर्शन किया. प्राचार्य द्वारा पंजीयन के लिए कोई पहल नहीं किये जाने से नाराज प्रशिक्षणार्थियों ने काफी हो-हंगामा भी किया. प्रशिक्षणार्थियों का कहना था कि यदि शीघ्र ही पंजीयन कराने का कार्य पूरा नहीं […]
सिमडेगा: प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों ने शुक्रवार को पंजीयन कराने की मांग को लेकर कॉलेज में तालाबंदी की तथा प्रदर्शन किया. प्राचार्य द्वारा पंजीयन के लिए कोई पहल नहीं किये जाने से नाराज प्रशिक्षणार्थियों ने काफी हो-हंगामा भी किया.
प्रशिक्षणार्थियों का कहना था कि यदि शीघ्र ही पंजीयन कराने का कार्य पूरा नहीं किया गया, तो उनका एक साल बरबाद हो जायेगा. उनका कहना था कि जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा मौखिक निर्देश एवं शिक्षा उप निदेशक द्वारा निर्देश दिये जाने के बाद भी प्राचार्य द्वारा कोताही बरती जा रही है.
कॉलेज में तालाबंदी की सूचना पर डीइओ व डीएसइ ने पंजीयन शीघ्र कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद तालाबंदी हटा ली गयी. प्रशिक्षणार्थियों ने कहा कि इसके बाद भी पंजीयन को लेकर पहल नहीं की गयी, तो आंदोलन तेज किया जायेगा. इस मौके पर नंदकेश्वर गोप, चंद्रशेखर कुमार, अतीत कुमार लोहरा, पवन उरांव, संजय कुमार तांती, मो रफीक अंसारी व चंद्रगुप्त के अलावा अन्य प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










