मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ें: शमीम अख्तर
Updated at : 15 Jul 2017 11:30 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय सामटोली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि अधिवक्ता शमीम अख्तर ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. इसमें मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में अव्वल आने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया. उक्त विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र दिया गया. इस मौके पर विद्यालय की […]
विज्ञापन
सिमडेगा : उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय सामटोली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि अधिवक्ता शमीम अख्तर ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. इसमें मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में अव्वल आने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया. उक्त विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र दिया गया. इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया. मुख्य अतिथि अधिवक्ता शमीम अख्तर ने कहा कि मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ते रहें. शिक्षा ही सफलता कुंजी है. शिक्षा से ही विकास संभव है. स्वागत भाषण प्रधानाध्यापिका बेरनदेत कुजूर ने दिया.
सम्मानित होने वाली छात्राएं: इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली, जो सम्मानित की गयी, उनमें नेहा कुमारी, एबलिन एक्का, ममता कुमारी, सनिका कुमारी, किरण कुमारी, प्रसन्ना कुमारी बागे, रेण टोपनो, रिया कुमारी व प्यारी कुल्लू शामिल हैं. वहीं मैट्रिक की परीक्षा के लिए अलिशा गजल, स्मृति सोरेंग, पूजा कुमारी, नेहा प्रसाद, रिचा अग्रवाल,आलिया परवीन, जेनी लकड़ा, अर्चना जोजो , श्वेता बाड़ा, गोमाती कुमारी बड़ाइक, आसमा लुगून व अलका तिग्गा को सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




