समय पर योजनाओं को पूरा करें : एसडीओ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2017 11:30 AM
विज्ञापन
सिमडेगा : एसडीओ जगबंधु महथा एवं कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने पाकरटांड़ प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में बीडीओ सहित अन्य प्रखंड कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. एसडीओ ने प्रखंड क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. कहा […]
विज्ञापन
सिमडेगा : एसडीओ जगबंधु महथा एवं कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने पाकरटांड़ प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में बीडीओ सहित अन्य प्रखंड कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. एसडीओ ने प्रखंड क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. कहा कि लक्ष्य के मुताबिक कार्य करें, अन्यथा कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ एवं अन्य कर्मियों को प्रखंड मुख्यालय में ही रहने का निर्देश दिया. इस मौके पर प्रमुख तारसिसिया खड़िया व बीडीओ सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










