अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें
Updated at : 07 Jul 2017 10:24 AM (IST)
विज्ञापन

जयप्रकाश नारायण उद्यान में झारखंड पार्टी की बैठक सिमडेगा : जयप्रकाश नारायण उद्यान में झारखंड पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष अब्राह्म मिंज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया. जिलाध्यक्ष अब्राह्म मिंज ने कहा कि प्रखंड स्तर से लेेकर बूथ स्तर तक समिति का विस्तार करना है तथा […]
विज्ञापन
जयप्रकाश नारायण उद्यान में झारखंड पार्टी की बैठक
सिमडेगा : जयप्रकाश नारायण उद्यान में झारखंड पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष अब्राह्म मिंज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया. जिलाध्यक्ष अब्राह्म मिंज ने कहा कि प्रखंड स्तर से लेेकर बूथ स्तर तक समिति का विस्तार करना है तथा अधिक से अधिक लोगों को झारखंड पार्टी से जोड़ने का प्रयास करना है.
उन्होंने कहा कि पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाना है. झारखंड आंदोलनकारियों को पेंशन दिलाने के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. मौके पर तिंतुस एक्का व उदय प्रताप सिंह सहित कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
बैठक में दोरोथिया सोरेंग, चार्लेस डुंगडुंग, समीर डुंगडुंग, बलासियुस डुंगडुुंग, गोरेती केरकेट्टा, सुशीला केरकेट्टा, विक्टोरिया केरकेट्टा, सुराफिना सोरेंग, एलिना केरकेट्टा, हेरमोस केरकेट्टा, बेरनादेत केरकेट्टा, विवियाना बिलुंग, रीना देवी व अलबिना सोरेंग सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




