सामुदायिक भवन में हुआ युवा कांग्रेस का चुनाव

Updated at : 05 Jul 2017 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक भवन में हुआ युवा कांग्रेस का चुनाव

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के भट्ठीटोली स्थित सामुदायिक भवन में युवा कांग्रेस के पदधारियों का चुनाव हुआ. चुनाव मतदान के माध्यम से किया गया. चयनित पदाधिकारियों की घोषणा बाद में की जायेगी. चुनाव प्रभारी के रूप में प्रदेश के डीआरओ कुलदीप मिश्रा व विधानसभा रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में आशुतोष त्रिपाठी उपस्थित थे. इस अवसर […]

विज्ञापन

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के भट्ठीटोली स्थित सामुदायिक भवन में युवा कांग्रेस के पदधारियों का चुनाव हुआ. चुनाव मतदान के माध्यम से किया गया. चयनित पदाधिकारियों की घोषणा बाद में की जायेगी. चुनाव प्रभारी के रूप में प्रदेश के डीआरओ कुलदीप मिश्रा व विधानसभा रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में आशुतोष त्रिपाठी उपस्थित थे. इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष, युवा विधान सभा अध्यक्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष व युवा प्रदेश सचिव पद के लिए वोट डाले गये.

चुनाव में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. चुनाव को सफल बनाने में पूर्व युवा अध्यक्ष अनूप केसरी, विशाल तिर्की, समीर बखला, मो वारिस, मो महताब आलम, तसलीम खान, शान खान, साहब खान, अब्राह्म लकड़ा, आलोक लकड़ा, ललित तिर्की, अचल केरकेट्टा, जगरनाथ महतो, धनराज महतो, रोशन होरो, उत्तम लकड़ा, रोहित कुजूर व अपोलिनियुस टोप्पो आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola