सिमडेगा में कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य पथ निर्माण में सुस्ती, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Updated at : 11 Apr 2026 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
Simdega News

बानो इलाके के सौदे में सड़क जाम कर सड़क पर बैठे ग्रामीण

Simdega News: सिमडेगा में NH-320G सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार के खिलाफ ग्रामीणों ने सौदे घाट के पास जाम लगाया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सिमडेगा से रविकांत और धर्मवीर की रिपोर्ट 

Simdega News: झारखंड के सिमडेगा जिले में कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य पथ (NH-320G) के निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को देखने को मिल. नाराज ग्रामीणों ने बानो प्रखंड के सौदे घाट के पास सुबह 7 बजे सड़क जाम कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए. 

ग्रामीणों का धरना, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

आंदोलन में कई संख्या में ग्रामीणों के साथ जेएलकेएम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने ग्रामीणों के समर्थन में धरना देते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य की कम रफ्तार के कारण उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खराब सड़क, उड़ती धूल और कीचड़ से आना-जाना बाधित हो रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है.

आवेदन के बावजूद कार्रवाई नहीं, ग्रामीण नाराज

रविन्द्र सिंह ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व उपायुक्त, एनएचएआई के चीफ ऑफिसर एवं झारखंड के मुख्यमंत्री को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भेजकर समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. इसके बाद अंचल अधिकारी बानो और थाना प्रभारी बानो को भी आवेदन देकर चेतावनी दी गई थी, बावजूद इसके स्थिति वैसे ही बनी हुई है.

लिखित आश्वासन तक जारी रहेगा आंदोलन

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक संवेदक (ठेकेदार) और प्रशासन की ओर से सड़क निर्माण कार्य को लेकर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा. सड़क जाम के कारण आना-जाना पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. मौके पर प्रशासन के अधिकारी पहुंचकर बातचीत के बाद जाम को खुलवाने के प्रयास में जुट गए है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola