Seraikela Kharsawan News : नपं के पूर्व उपाध्यक्ष के प्रयास से मरीज का हुआ एक्स-रे

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : नपं के पूर्व उपाध्यक्ष के प्रयास से मरीज का हुआ एक्स-रे

सदर अस्पताल में एक्स-रे सुविधा के बावजूद मरीजों को बाहर से एक्स-रे कराने की सलाह दी जा रही

विज्ञापन

सीएस ने मामला संज्ञान में लिया

सरायकेला. सरायकेला सदर अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा होने के बावजूद मरीजों को बहार प्राइवेट में एक्स-रे कराने की सलाह दी जा रही है. मरीज के परिजनों ने इसकी सूचना नपं के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी को दी. जिसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंच कर इसकी जानकारी ली और इसकी शिकायत डीसी व सीएस से करने की बात कही.

क्या था मामला

नपं के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि सदर अस्पताल में भर्ती दीवानसाई निवासी दिनेश साहू ने उन्हें दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि सदर अस्पताल के एक्स-रे ऑपरेटर ने मशीन खराब होने की बात कहकर मरीज का एक्स-रे बाहर से कराने की बात कही. जब मैंने मशीन खराब होने की सूचना उच्च अधिकारियों को देने की बात कही तो ऑपरेटर ने मरीज का एक्स-रे किया गया.

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola