Seraikela Kharsawan news : खूंटी सांसद बोले- जनता से जुड़ीं समस्याओं का कार्यकर्ता समाधान करें
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
कुचाई के सुरसी पुलिया के समीप कांग्रेस पार्टी का मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
खरसावां.
कुचाई के सुरसी पुलिया के समीप कांग्रेसियों का प्रखंड स्तरीय वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम में खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विकास पर विचार विमर्श किया. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने, आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की. सांसद ने संगठन की मजबूती के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्य करने की अपील की. इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. मौके पर रामचंद्र सोय ने सांसद को ज्ञापन सौंप कर कुचाई में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की. इस दौरान सकारी दोगों, प्रेमेंद्र मिश्रा, कोंदो कुंभकार, राज बागची, छोटराय किस्कु, मानसिंह मुंडा, बलभद्र महतो, भरत सिंह मुंडा, फागू मुंडा, एमलेन नाग, सुमित महतो, मुन्ना सोय, राम सोय, अशोक मुंडरी, अजीत कांडेयांग, मंगल सिंह मुंडा, बनवारीलाल सोय मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










