Seraikela Kharsawan News : साल भर बाद महिलाओं का मिलन, नदी तट पर उठाया व्यंजन का लुत्फ

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : साल भर बाद महिलाओं का मिलन, नदी तट पर उठाया व्यंजन का लुत्फ

खरकई नदी के बीच मिरगी चिंगड़ा में लगा महिलाओं का ऐतिहासिक मेला

विज्ञापन

सरायकेला.

सरायकेला में खरकई नदी तट पर मकर संक्रांति के बाद पहले शनिवार को ऐतिहासिक मिर्गी चिंगड़ा मेला का आयोजन हुआ. यह महिला सशक्तीकरण का बेहतरीन उदाहरण है, क्योंकि मेला सिर्फ महिलाओं के लिए लगता है. यहां सरायकेला, खरसावां, राजनगर, जमशेदपुर, सीनी के साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा से महिलाएं पहुंचीं. एक-दूसरे से संपर्क बढ़ाने के साथ बैठ कर मन पसंद व्यंजन का आनंद उठाया. कई महिलाएं घर से भोजन तैयार कर ले गयी थीं, तो कइयों ने समूह में नदी किनारे भोजन बनाकर आनंद लिया. कई महिलाओं की साल भर बाद मुलाकात हुई

नदी में डुबकी लगा बाबा गर्भेश्वर की पूजा की

मेला में पहुंचीं महिलाओं ने बाबा गर्भेश्वर नाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. बच्चों ने माताओं के साथ खरकई नदी में डुबकी लगायी. मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने पर मनोकामना पूरी होती है. बुजुर्ग कहते हैं कि महाभारत में पांडव वनवास के समय यहां पर पहुंचे थे. पत्थरों पर उनके पदचिह्न आज भी हैं.

मेले में शाकाहारी भोजन का ही प्रचलन

मेला में महिलाओं ने शाकाहारी भोजन किया. यहां मांसाहारी भोजन निषेध है. मेला में अधिकतर दुकानदार महिलाएं थीं. सुबह से शाम तक बच्चों के साथ महिलाओं का आना-जाना रहा.

बदल रहा मेला का स्वरूप

बुजुर्ग बताते हैं कि मेला में पुरुषों का प्रवेश हमेशा से वर्जित रहा है. वर्तमान समय में महिलाओं के मेला में पुरुष भी पहुंच रहे हैं. इस मेला में इक्का-दुक्का पुरुषों को देखा गया. हालांकि, अब भी महिलाओं की संख्या अधिक रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola