खरसावां में फुटबॉल मैच, दिकु स्पोर्टिंग टीम बनी विजेता

Kharsawan Football Match: खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई. फाइनल में दिकु स्पोटिंग खरसावां ने होपना स्पोटिंग हरिभंजा को टाइ ब्रेकर में हराकर खिताब जीता. पुलिस प्रशासन ने विजेताओं को सम्मानित कर खेल के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन का संदेश दिया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
खरसावां से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Kharsawan Football Match: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां स्थित अर्जुना स्टेडियम में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस प्रशासन की और से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में होपना स्पोटिंग हरिभंजा को हरा कर दिकु स्पोटिंग खरसावां की टीम विजेता बना. फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा. निर्धारित समय में दोनो टीमोंका स्कॉर बराबरी पर रहा. इसके बाद टाइ ब्रेकर होपना स्पोटिंग हरिभंजा को दिकु स्पोटिंग खरसावां की टीम को 3-1 के स्कॉर से हरा कर जीत दर्ज की.
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार
पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवास ने दोनों ही टीमों को शिल्ड और प्रशस्ति पत्र दे कर पुरस्कृत किया. साथ ही, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी टीमों को पुलिस प्रशासन की ओर से जर्सी समेत पूरा फुटबॉल किट भी दी गई.
खेल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरता है : गौरव
मौके पर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि खेल जीवन को दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है. उन्होंने बताया कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ जीने की कला सिखाता है. खेल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरता है. जीवन की चुनौतियों से जूझने और आगे बढ़ने की क्षमता भी खेल के मैदान से ही विकसित होती है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के जंगलों में 11817 बिल्लियों का बसेरा, कैमरों से कराया गया सर्वे
सपनों को पूरा करने का निरंतर करें प्रयास: रामरेखा
आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने कहा कि परिस्थितियां कभी भी व्यक्ति की सफलता तय नहीं करती, बल्कि उसकी इच्छाशक्ति और दृढ़ता ही उसे ऊंचाइयों तक ले जाती है. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे भी अपने जीवन में ऐसी ही मानसिकता विकसित करें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें. इस दौरान मुख्य रुप से खरसावां थाना के एसआई प्रकाश कुमार, श्यामबाबू राथौड, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां के प्राचार्य मंजु कुमारी हेंब्रम, डीएसए के पिनाकी रंजन, कोच बलराम महतो, संजय सुंडी समेत स्कूल के शिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में उठा खरसावां को एनएच-33 से जोड़ने का मुद्दा, विधायक दशरथ गागराई ने की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumarvishwat Sen
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










