चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ऐसे बचाई अपनी जान

Updated:
विज्ञापन

ट्रक में लगी आग

चांडिल के पितकी रेलवे फाटक के पास एक खाली ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

चांडिल: चांडिल रेलवे स्टेशन से सटे पितकी रेलवे फाटक के पास सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. टाटा से पुरुलिया की ओर जा रहे एक खाली ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे उतार दिया और सुरक्षित बाहर निकल आया.

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब तीन बजे की है. ट्रक टाटा से पुरुलिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान पितकी रेलवे फाटक के पास ट्रक से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं.

चालक ने दिखाई समझदारी

आग लगने की जानकारी मिलते ही चालक ने तुरंत ट्रक को सड़क से नीचे उतार दिया, ताकि अन्य वाहन और राहगीर इसकी चपेट में न आएं. इसके बाद वह ट्रक से बाहर निकल गया.

रात का समय होने के कारण मौके पर आग बुझाने की तत्काल कोई व्यवस्था नहीं हो सकी. आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही देर में पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया.

देखते ही देखते जलकर राख हो गया ट्रक

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक काफी देर तक धू-धूकर जलता रहा. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में पूरा ट्रक जलकर राख हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola