कुकड़ू में बिजली समस्याओं के समाधान की मांग, जिप उपाध्यक्ष ने ईई को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन

जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो

सरायकेला के कुकड़ू प्रखंड में बिजली की समस्याओं को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर सुधार की मांग की है।

विज्ञापन

सरायकेला. जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कुकड़ू प्रखंड में बदहाल बिजली व्यवस्था और आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा है. पत्र में 2 जुलाई 2026 को स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की बैठक में उठी समस्याओं का हवाला देते हुए प्रखंड में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गयी.

उपाध्यक्ष ने क्षेत्र में एक और नया विद्युत सब-स्टेशन बनाने, खुले तारों को हटाकर कवर तार लगाने और बेरासिसिरम, लोटेमदा व चौड़ा क्षेत्र में लाइनमैन नियुक्त करने का आग्रह किया है. इसके अलावा, गांवों से जर्जर व झुके हुए खंभों को बदलकर करीब 150 नये खंभे लगाने, कुदा और आदरडीह फीडर के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने, और प्रत्येक पंचायत में बिजली बिल भुगतान की सुविधा देने की मांग की गयी है. उन्होंने किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन व पोल देने और आवश्यकतानुसार ट्रांसफॉर्मर लगाने की भी अपील की है ताकि ग्रामीणों को निर्बाध बिजली मिल सके.


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola