ePaper

Seraikela Kharsawan News : सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट रखें : एसपी

Updated at : 21 Jan 2026 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट रखें : एसपी

अफीम की खेती पर पूर्ण अंकुश लगाएं, पकड़े जाने पर कार्रवाई करें

विज्ञापन

सरायकेला. समाहरणालय स्थित एसपी सभागार में बुधवार को एसपी मुकेश लुणायत ने अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. बैठक में एसपी ने थानावार अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नकेल कसने का निर्देश दिया. एसपी ने आगामी सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व विधि व्यवस्था टाइट रखने का निर्देश दिया. अफीम की खेती की रोकथाम के लिए चल रहे जागरुकता अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने इसके लिए और प्रभावी रणनीति बनाने को कहा. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले भर में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया.

ऑपरेशन प्रहरी को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करें:

बैठक में एसपी ने पिछले तीन माह के संपत्ति संबंधी कांडों की समीक्षा कर जिन मामलों का अब तक उद्भेदन नहीं हुआ है, उनका प्राथमिकता के साथ जल्द उद्भेदन करने को कहा. जिले में अपराध नियंत्रण के लिए ऑपरेशन प्रहरी को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने और एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसपी ने जिले में मादक और नशीले पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध चल रहे अभियान को तेज करने, एनडीपीएस एक्ट से जुड़े आदतन अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध पिट‑एनडीपीएस निगरानी प्रस्ताव खोलने तथा अवैध शराब के खिलाफ सतत अभियान चलाने को कहा. थाना प्रभारियों को दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट से संबंधित मामलों को 60 दिनों के अंदर निष्पादित करने व चिह्नित अपराधियों के विरुद्ध सीसीए, निगरानी और बेल कैंसिलेशन प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया.

डायल 112 पर शिकायत मिलने पर 10 मिनट में रिस्पांस करें

एसपी ने पासपोर्ट सत्यापन को 5 दिन के भीतर पूर्ण कर पोर्टल पर अपलोड करने और सत्यापन के नाम पर किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने को कहा. डायल 112 पर शिकायत आने के बाद 10 मिनट के अंदर रिस्पांस सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने‑अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के उपाय करने को कहा गया. क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ समीर संवैया, डीएसपी मुख्यालय प्रदीप उरांव, इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola