चांडिल : एनएच 18 तेतलो (लुपुंगडीह) टोल प्लाजा के आगे 500 मीटर तक स्ट्रीट लाइट खराब

Author Himanshu gope|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

टॉल प्लाजा के पास स्ट्रीट लाइट खराब | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चांडिल के एनएच-18 पर तेतलो टोल प्लाजा के पास स्ट्रीट लाइट खराब होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा। छात्र नेता ने एनएचएआई से मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के बीच सरायकेला -खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में स्थित टाटा–पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-18) पर बढ़ते सड़क हादसों की आशंका को लेकर छात्र नेता समीर कुमार महतो ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को ई-मेल भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है.

विज्ञापन

समीर महतो ने कहा है कि तेतलो (लुपुंगडीह) टोल प्लाजा पर वाहनों से नियमित रूप से टोल टैक्स की वसूली की जा रही है, लेकिन टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर आगे तक अधिकांश स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं.उन्होंने कहा कि बिजली और डीजी (जनरेटर) की व्यवस्था उपलब्ध होने के बावजूद रात में लाइटें नहीं जलाई जातीं, जिससे अंधेरे में वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है. उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं पितकी और जामडीह रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब तक अधूरा रहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को प्रतिदिन आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

ई-मेल के माध्यम से समीर महतो ने एनएचएआई से बंद स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने तथा पितकी और जामडीह रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है.उनका कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाने से संभावित सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा परिसर को छोड़कर राजमार्ग के अन्य हिस्सों की स्ट्रीट लाइटें बंद रखना यात्रियों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही है.उन्होंने संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा पूरे टाटा–पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइटों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola