बिरसा चौक का पुराना जानलेवा गड्ढा भरा, राहगीरों को मिली राहत

फोटो:गड्ढे में की गई कालीकरण | Prabhat Khabar Network
सरायकेला के व्यस्त बिरसा चौक पर स्थित पुराने जानलेवा गड्ढे की स्थायी मरम्मत कर दी गई है। इससे हजारों वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।
सरायकेला खरसावां जिला के सरायकेला शहर के सबसे व्यस्त बिरसा चौक स्थित पुराने जानलेवा गड्ढे की स्थायी मरम्मत कर दी गई है. लंबे समय से यह गड्ढा आम लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था. स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढे के कारण कई छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी थीं और इसकी मरम्मत की लगातार मांग की जा रही थी.
बताया गया कि नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त तथा पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से कई बार मुलाकात की, इसके अलावा उन्होंने पत्राचार कर शीघ्र कार्रवाई की मांग भी की. लगातार प्रयास और समन्वय के बाद संबंधित विभाग ने गड्ढे की स्थायी मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया. गड्ढे की मरम्मत होने से अब प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी. बिरसा चौक शहर का प्रमुख यातायात केंद्र होने के कारण यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि केवल आश्वासन देने के बजाय काम के जरिए लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास किया जा रहा है और भविष्य में भी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










