Seraikela Kharsawan News : हाथी ने मचाया उत्पात, राशन दुकान को तोड़ा

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : हाथी ने मचाया उत्पात, राशन दुकान को तोड़ा

खेतों में लगी सब्जियों को रौंदकर बर्बाद किया

विज्ञापन

चांडिल. कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत लेटेमदा रेलवे स्टेशन क्षेत्र के आसपास जंगली हाथी के उत्पात से भारी नुकसान हुआ है. हाथी ने दो राशन दुकान व एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है. तीन किसानों के खेतों में लगी सब्जियों को भी नष्ट कर दिया. शिवेश्वर महतो व हेमंत महतो उर्फ कुइला महतो के गल्ला दुकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. कालीनाथ सिंह मुंडा के घर में रखे चावल व धान को अपना निवाला बनाया. हाथी ने राय सिंह मुंडा, ललिता सिंह मुंडा व दुलाल महतो के आलू की खेती को रौंद कर बर्बाद कर दिया. इधर, ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग करते हुए क्षेत्र में हाथी के स्थायी समाधान की गुहार लगाई है. पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने क्षतिग्रस्त मकानों, अनाज व सब्जी का मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. हाथियों को क्षेत्र से भगाया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola