पुरूनिया में झारखंड आंदोलनकारीयों की हुई बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
पुरूनिया में झारखंड आंदोलनकारीयों की हुई बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

पुरूनिया में बैठक करते झारखंड आंदोलनकारी | Prabhat Khabar Network

पुरूनिया में झारखंड आंदोलनकारी समिति की बैठक हुई। इसमें पेंशन, आश्रितों के लाभ और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की गई और नई समिति का गठन किया गया।

विज्ञापन

बड़ाबांबो. खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरूनिया गांव में प्रखंड स्तरीय आंदोलनकारी समिति गठित करने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें विशेष रूप से झारखंड आंदोलनकारीयों को पेंशन एवं छूटे हुए आंदोलनकारीयों को नई सूची में जोड़ने समेत अन्य ज्वलंत क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा किया गया. राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना में झारखंड आंदोलनकारीयों को पेंशन देना एवं आंदोलनकारीयों के मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों को पेंशन नहीं देना जो काफी दुर्भाग्य की बात है. वक्ताओं ने कहा कि खूंटपानी प्रखंड से लगभग 20 आंदोलनकारीयों का निधन भी हो चुका है. लेकिन अब तक राज्य सरकार की ओर से किसी प्रकार का लाभ नहीं मिल पाया है. वहीं बैठक में निधन हुए झारखंड आंदोलनकारीयों को 1 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही राज्य सरकार के कार्यशैली पर भी रोष व्यक्त किया. बैठक के पश्चात झारखंड आंदोलन समिति का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से कोकिल केशरी को अध्यक्ष, शिवराम तियू,कैरा जामुदा आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola