कुचाई. स्थानांतरण पर शिक्षिका सुनीता चातर को भावभीनी विदाई, विद्यार्थियों की आंखें हुईं नम

Author Sachindra Dash|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
कुचाई. स्थानांतरण पर शिक्षिका सुनीता चातर को भावभीनी विदाई, विद्यार्थियों की आंखें हुईं नम

कुचाई के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिगीददा में शिक्षिका सुनीता चातर के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई.

विज्ञापन

खरसावां. कुचाई प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिगीददा में सोमवार को शिक्षिका सुनीता चातर के पश्चिमी सिंहभूम जिला में स्थानांतरण होने पर भावभीना विदाई सह मिलन समारोह आयोजित किया गया. समारोह में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी.

मुख्य अतिथि बीपीओ मिहीर कुमार दास, लेखापाल कृष्ण मोहन महतो व सहायक अध्यापक कुशल सिंह सोय ने शिक्षिका को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया. अपने संबोधन में बीपीओ ने कहा कि सुनीता चातर ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों का भी विकास किया. उनके कार्य और समर्पण को लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थियों ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं. विदाई के दौरान कई छात्र-छात्राएं भावुक हो उठे और अपने अनुभव साझा किए. अपने संबोधन में सुनीता चातर ने विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों के स्नेह के लिए आभार जताते हुए कहा कि सिगीददा विद्यालय में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा. समारोह में प्रधानाध्यापिका प्रमिला सांगा, राजेन्द्र सिंह मुंडा, देव कुमार कुम्हार, लखन सिंह मुंडा, सिदीयू हेंब्रम, बाल कृष्ण मुंडा सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sachindra Dash

लेखक के बारे में

By Sachindra Dash

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola