Seraikela News : हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा... के जयकारों संग सरायकेला में निकली निशान यात्रा

Updated:
विज्ञापन

श्री श्याम खाटू धाम का 10वां वार्षिक उत्सव आयोजित, हाथों में झंडा लेकर नाचते-गाते हुए नारायण मंदिर से स्टेडियम पहुंचे भक्त

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला जिला मुख्यालय में शनिवार को श्री श्याम खाटू धाम की ओर से 10वां वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन हुआ. मौके पर भव्य निशान व शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें भक्तों की भीड़ उमड़ी. खाटू श्याम के भक्तों ने पीले वस्त्र धारण कर लक्ष्मी नारायण मंदिर से निशान यात्रा निकाली, जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए उत्सव स्थल बिरसा स्टेडियम में समाप्त हुआ. सैकड़ों भक्त हाथों में पीला झंडा लेकर हारे का है सहारा, खाटू श्याम हमारा.. के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते बिरसा स्टेडियम के उत्सव स्थल तक पहुंचे.

निशान यात्रा पर पुष्प व इत्र की वर्षा हुई

शोभायात्रा शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे धर्मशाला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकलकर गैरेज चौक, संजय चौक, कालूराम चौक, बस स्टैंड चौक, बजरंग चौक होते हुए स्टेडियम पहुंची. निशान यात्रा में सरायकेला से हर वर्ग के लोग शामिल हुए. पूरा शहर श्याम भक्ति में डूबा रहा. निशान यात्रा लगभग साढ़े 12 बजे बिरसा स्टेडियम पहुंची. निशान यात्रा पर ड्रोन से पुष्प व इत्र की वर्षा की गयी.

मौके पर नपं के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, चेंबर के प्रदीप चौधरी, प्रेम अग्रवाल, सुमित चौधरी, ललित चौधरी, ओम प्रकाश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सांवरिया अग्रवाल, विनीत डालमिया, शंभू अग्रवाल, हन्नी चौधरी, आकाश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, मनोज चौधरी, अनमोल चौधरी, आशुतोष चौधरी, जनक गोयल सहित झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा क्षेत्र से श्याम प्रेमी शामिल हुए.

शोभायात्रा में निकली आकर्षक झांकी

निशान यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी बनायी गयी. भक्त खांटु श्याम के निशान लेकर झूमते-गाते हुए चल रहे थे. कलाकारों ने बजरंगबलि, राधा-कृष्ण, गोपियां, भगवान शंकर, माता काली सहित अन्य देवी देवताओं के रूप में सजे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola