ePaper

Seraikela Kharsawan News : एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों संग निकाली तिरंगा यात्रा

Updated at : 12 Aug 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों संग निकाली तिरंगा यात्रा

हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने लगाये जय हिंद के नारे

विज्ञापन

खरसावां

खरसावां के रायजामा में मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान निकाला. सशस्त्र सीमा बल के 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव भट्ट के निर्देशानुसार सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व की भावना रखते हुए समवाय सशत्र सीमा बल द्वारा रायजामा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम चलाया गया. 11 अगस्त को सुरक्षा बल के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रायजामा कैंप से इचाडीह गांव तक तिरंगा यात्रा निकाला. 12 अगस्त को रायजामा कैंप से काडेरकुटी होते हुए पांडाडीह तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान हाथों में तिरंगा थामे जवानों के साथ ग्रामीण भी मोटरसाइकिल व साइकिल लेकर रैली में शामिल हुए. कार्यक्रम के जरिये लोगों में देश भक्ति का जज्बा भरा गया. तिरंगा को देश की आन, बान व शान बताया गया. तिरंगा यात्रा के दौरान जवानों ने देश भक्ति से लवरेज स्लोगन लगाये. जय हिंद के नारों ने पूरा पाहाड़ी क्षेत्र गुंजता रहा.

हर घर तिरंगा : स्कूली बच्चों को दिलायी स्वच्छता की शपथ

खरसावां के आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्कूली बच्चों को तिरंगा की विशेषताओं की जानकारी देते हुए आजादी के अमृत उत्सव में अपने घरों में तिरंगा लगाने को कहा गया. इसके तहत छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में सफाई के लिए शपथ पाठ किया. साथ ही स्वच्छता को अपनाने का संकल्प लिया. लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को भी बच्चों को प्रेरित किया. इस दौरान खरसावां पंचायत की मुखिया सुनीता तापे, जलसहिया इंद्राणी देवी, प्रखंड कोऑर्डिनेटर जियाउल हक, प्रधान शिक्षक अब्दुल माजिद खान, मनोज कुमार सिंह, किशोर मिश्रा, वंदना कुमारी, आदित्य कुमार मंडल, मारकंड आचार्य, श्वेता दास, अभिमन्यु प्रधान, मीना रजक, प्रधान सोय, पुष्पा पुष्टि, बुधराम गोप आदि उपस्थित थे.

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, नगर भ्रमण किया

स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरायकेला नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा दुर्गा पूजा मैदान से पुराना बस स्टैंड, कालूराम चौक, थाना चौक व गैरेज चौक होकर दुर्गा पूजा मैदान पहुंची. तिरंगा यात्रा में दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय करते हुए नगर भ्रमण किया. तिरंगा यात्रा में राजा सिंहदेव, रमेश हांसदा, बद्री नारायण दारोगा, सुमित चौधरी व पिंकी मोदक आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola