Seraikela Kharsawan News : डुमरडीहा में श्रावणी मेला, जलाभिषेक भजन और झांकी चार अगस्त को

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

राजनगर प्रखंड के सिद्धेश्वर बाबा शिव मंदिर डुमरडीहा में चार अगस्त की सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक श्रावणी मेला व जलाभिषेक का आयोजन होगा.

विज्ञापन

राजनगर.

राजनगर प्रखंड के सिद्धेश्वर बाबा शिव मंदिर डुमरडीहा में चार अगस्त की सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक श्रावणी मेला व जलाभिषेक का आयोजन होगा. यह आयोजन सार्वजनिक सिद्धेश्वर बाबा बोल बम सेवा समिति डुमरडीहा करेगी. समिति के सचिव नुनु राम मुर्मू ने बताया कि श्रद्धालु खरकई नदी से स्नान कर सुबह पांच बजे पैदल रवाना होंगे. सुबह सात बजे भीमखंदा महादेव बाबा में जलाभिषेक, 10 बजे सिद्धेश्वर बाबा डुमरडीहा में जलाभिषेक करेंगे. दोपहर एक बजे से पांच बजे तक भजन, संगीत व झांकी का आयोजन होगा.कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन, विशिष्ट अतिथि मुखिया निमाई सोरेन उपस्थित रहेंगे.

श्रावणी मेला को सफल बनाने के लिए कमेटी बनायी गयी है. इसमें अध्यक्ष प्रशांत पति, उपाध्यक्ष गणेश चंद्र महतो, सचिव नुनु राम महतो, उपसचिव रविंद्र महतो, कोषाध्यक्ष सोमनाथ नन्द, उपकोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र महतो, सलाहकार समिति में कल्पना महतो, सुनीता महतो, गुरुचरण महतो, कुमुद रंजन महतो, सुशांत पति, रूही महतो, अनुपम पति, मुक्त साहू, प्रदीप साहू, आनंद मंडल, नकुल दास, मानिक लाल महतो हैं. सदस्यों में जंगल कैर्वत, दिनेश मंडल, रामचंद्र महतो, कृष्णा दास, अशोक कैवर्त, दीपक मंडल, मुकेश महतो, विशाल पति, सूरज कैवर्त, सोमनाथ पति मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola