सरायकेला के कुचाई के पीएमश्री हाई स्कूल में पुलिस प्रशासन ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 09 May 2026 1:12 PM

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

Seraikela Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय, अरुवां में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट जैसे विषयों पर जानकारी दी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय, अरुवां में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था 

महिला सुरक्षा और कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी 

कार्यक्रम में कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने महिला अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर-1930, बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से बचाव, महिलाओं के अधिकार एवं उनके संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी. साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी जागरूक किया. 

थाना प्रभारी ने मोबाइल नंबर किया शेयर 

थाना प्रभारी ने अपना मोबाइल नंबर साझा करते हुए स्कूली बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर थाना को सूचित करने को कहा. थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सतर्क, जागरूक रहने और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के प्रेरित किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं कानूनी तौर पर जागरूक किया.

इसे भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बोले प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला – संवाद का तरीका ही निर्णायक

इसे भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद: रेहला में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola