सरायकेला के शासन गांव में 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव
पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल परिजन पहुंचे.
Saraikela News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के शासन गांव में 20 वर्षीय युवक सुनील सिंह मुंडा ने महुआ पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह छोटे भाई ने शव देखा. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है. युवक पिता के साथ मजदूरी कर परिवार का सहारा था. नीचे पूरी खबर पढ़ें.
सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Saraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र के शासन गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने महुआ के पेड़ से गमछा के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान अनिल सिंह मुंडा के रूप में हुई है. घटना रविवार की देर रात की होने की आशंका जताई जा रही है. सोमवार की सुबह मृतक के छोटे भाई सूरज सिंह मुंडा ने घर के बगल में महुआ पेड़ से टंगे शव को देखा. उसने गांव वालों को इकट्ठा किया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है.
आपके शहर में
छोटे भाई को आंगन से दिखा शव
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अनिल सिंह मुंडा रविवार की रात खाना खाने के बाद सोने चला गया था. घर के बाकी सदस्य भी सोने चले गए. सोमवार की सुबह मृतक का छोटा भाई सूरज सिंह मुंड घर के आंगन की सफाई कर रहा था. उसी वक्त उसकी नर बगल के महुआ पेड़ पर लटके शव पर पड़ी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: आधार कार्ड में बार-बार नहीं बदल सकेंगे जन्मतिथि, नियम हुआ सख्त
पिता के साथ मजदूरी करता था युवक
मृतक सुकरा सिंह मुंडा का बेटा था. वह कुचाई प्रखंड के आरंगा गांव का निवासी था. उसके पिता करीब 20 साल पहले काम की तलाश में सरायकेला के कोड़ासाई में आकर रहने लगे थे. पांच साल पहले उसके पिता अपने दोनों बेटे को लेकर शासन गांव में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करते थे. मृतक सुनील सिंह मुंडा भी दैनिक मजदूरी कर अपने पिता की सहायता करता था.
इसे भी पढ़ें: रांची में स्कूली बच्चों की जान से हो रहा है खिलवाड़, धड़ल्ले से दौड़ रहे अवैध स्कूल वाहन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए