अचानक बरसी चिंगारी और राख हो गई कारें: सरायकेला में ट्रांसफार्मर के शॉर्ट सर्किट ने मचाई भारी तबाही

Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 Mar 2026 6:13 PM

विज्ञापन

आग लगने की वजह से खाक हुए वाहन

Saraikela Fire News: सरायकेला के चांडिल थाना अंतर्गत हुमीद टीओपी के बाहर खड़े जब्त वाहनों में भीषण आग लग गयी. ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने कार और बोलेरो समेत कई गाड़ियों को राख कर दिया. दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

Saraikela Fire News, सरायकेला-खरसावां, (हिमांशु गोप): सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हुमीद स्थित टीओपी के बाहर खड़े जब्त वाहनों में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गयी. इस घटना में एक कार, बोलेरो पिकअप सहित पहले से क्षतिग्रस्त वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गये. आग लगने की घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी.

शॉर्ट सर्किट है आग लगने की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टीओपी के पास लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी नीचे गिरे सूखे पत्तों पर जा गिरी. सूखे पत्तों ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें पास में खड़े जब्त वाहनों तक पहुंच गयी, जिससे वाहन जलकर खाक हो गये.

Also Read: Bokaro: पुण्यतिथि पर याद किये गये ‘ट्री मैन’ जगदीश महतो, लगाई जाएगी प्रतिमा

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गनीमत इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि आग से वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: होली पर हुड़दंग किया तो खैर नहीं: धनबाद को 7 जोन में बांटकर तैनात किये गये अधिकारी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola