सामुडीह में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, समापन समारोह में शामिल होंगे विधायक दशरथ गागराई

सामुडीह में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ीयों के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network
कुचाई के सामुडीह में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। समापन समारोह में खरसावां विधायक दशरथ गागराई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बड़ाबाम्बो: कुचाई प्रखंड के तिलोपदा पंचायत अंतर्गत सामुडीह में यूनिक स्टार क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई है. प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो के प्रखंड सचिव मुन्ना सोय एवं पंचायत के मुखिया राम सोय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया है.
इस दौरान आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला. फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जय मां मनसा पुतुलपीड़ एवं हंटर बॉयज के बीच खेला गया. इस दौरान झामुमो के प्रखंड सचिव मुन्ना सोय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलता है.
खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना विकसित होती है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की. पंचायत के मुखिया राम सोय ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं चल रही है.
खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेले,सफलता जरूर मिलेगी. फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल होंगे. मौके पर ग्रामीण मुंडा रामलाल सोय,जामुदा सोय,गारदी सोय, मंगल सिंह सोय, मांगीलाल सुम्बरूई समेत आयोजन समिति के सदस्य एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










