रूईडीह में 'सहाय अनुदान योजना' के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, मूंग-उड़द बीज का किया गया वितरित

रुईडीह पंचायत भवन में किसानों के साथ बैठक करते मुखिया मालती तियू | Prabhat Khabar Network
खूंटपानी के रूईडीह पंचायत में किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें किसानों को उन्नत बीज और कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। 46 किसानों को बीज वितरित किए गए।
बड़ाबम्बो: खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत रूईडीह पंचायत भवन में मुखिया मालती तियू की अध्यक्षता में सहाय अनुदान योजना के तहत 'फसल उत्पादन में गुणवत्तायुक्त बीज का महत्व' विषय पर किसान गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग से फसल उत्पादन एवं उत्पादकता में होने वाली वृद्धि, बीज चयन की वैज्ञानिक विधि, बीजोपचार, समय पर बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, खरपतवार एवं कीट-रोग नियंत्रण सहित खरीफ फसलों की उन्नत कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई.
किसानों को यह भी बताया गया कि प्रमाणित एवं गुणवत्तायुक्त बीजों के प्रयोग से बेहतर अंकुरण, स्वस्थ पौधों की वृद्धि, अधिक उपज तथा उच्च गुणवत्ता का उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है. गोष्ठी के दौरान किसानों की विभिन्न कृषि संबंधी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया.
वहीं सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया. इसके बाद बिरसा फसल विस्तार योजना अंतर्गत 46 प्रगतिशील किसानों के बीच मूंग एवं उड़द बीज का वितरण जिला परिषद सदस्या यमुना तियू के हाथो किया गया. इस अवसर पर पंचायत सचिव,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक भानुप्रताप सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक,मुंडा आदि उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










