खरसावां: 50 कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

खरसावां में वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होते कांवरिये | Prabhat Khabar Network
सावन के पावन अवसर पर खरसावां से 50 कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर में जलाभिषेक करेंगे।
खरसावां: सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार को खरसावां से लगभग 50 कांवरियों का जत्था बाबा वैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ. श्रद्धालुओं को पूर्व विधायक मंगल सोय समेत स्थानीय लोगों ने मंगलकामनाओं के साथ विदाई दी. इस दौरान पूरा वातावरण 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से भक्तिमय हो उठा.
कांवरिया पहले सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल उठाएंगे. इसके बाद लगभग 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे. श्रद्धालु यात्रा के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा, बेहतर फसल एवं सभी के कल्याण की कामना करेंगे.
रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से यात्रा की सफलता और सभी कांवरियों की सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना की. श्रद्धालुओं ने विश्वास जताया कि बाबा वैद्यनाथ की कृपा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शचिंद्र कुमार दाश
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










