दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखेगी सरायकेला छऊ की झांकी, नृत्य के जरिये दिखेगी झारखंड की जीवन शैली

Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Jan 2025 7:49 AM

विज्ञापन

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का एक दृश्य

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सरायकेला के छऊ नृत्य की झांकी दिखेगी. 21 कलाकार राज्य के जीवनशैली को नृत्य के जरिये दिखायेंगे.

विज्ञापन

सरायकेला, शचिंद्र कुमार दाश : गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिले की विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य की झांकी दिखेगी. जिले के 21 कलाकार झांकी में छऊ नृत्य के जरिये झारखंड की जीवनशैली की विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत करेंगे. झांकी के माध्यम से पद्म विभूषण सह उद्योगपति रतन टाटा के देश के विकास में योगदान को दर्शाया गया है.

कर्तव्य पथ पर कलाकारों ने रिहर्सल किया : पटनायक

छऊ नृत्य दल के लीडर सह राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पूर्व निदेशक सह संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी छऊ गुरु तपन पटनायक ने बताया कि परेड के दौरान टीम झांकी पेश करेगी. झांकी में सरायकेला-खरसावां की उत्कृष्ट नृत्य शैली के साथ कला, संस्कृति व परंपरा से लेकर क्षेत्र के जल, जंगल, खनिज जैसे प्राकृतिक संसाधनों से अवगत कराया जायेगा. कहा कि 21 कलाकारों का दल 17 जनवरी को ही दिल्ली पहुंच गया है. झांकी निकालने को लेकर गुरुवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कलाकारों ने रिहर्सल किया.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

टीम में ये हैं शामिल

गुरु तपन पटनायक, दिलदार अंसारी, कमल महतो, बसंत कुमार, सुदीप कुमार, सूरज हेंब्रम, भोलानाथ नंदा, राकेश गागराई, अनूप रविदास, अभिषेक सिंह मुंडा, गोमिया गागराई, अभिषेक सांडिल, सुरेश नाग, एंजेली केशरी, कल्पना रविदास, चांदनी हेंब्रम, भारती सांडिल, सुचित्रा सामंत, तनीषा सामंत, लिपिक बारा मुंडा, हीरामनी सोय आदि.

फ्लैश बैक : 1992 में दिल्ली के राजपथ में हुई थी छऊ नृत्य की प्रदर्शनी

मालूम हो कि इससे पूर्व गणतंत्र दिवस पर 1992 में दिल्ली के राजपथ (अब कर्तव्य पथ) में छऊ की झांकी निकाली गयी थी. इसमें सरायकेला के कलाकारों ने तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ आर वेंकट रमण समेत हजारों अतिथियों के सामने छऊ नृत्य की झांकी निकालने के साथ छऊ गुरु सुशांत महापात्र ने राष्ट्रीय पक्षी निर्मित मोर (मयूर) के छऊ नृत्य में इस्तेमाल होने वाले मास्क को भी प्रदर्शित किया था. तब झांकी में 19 छऊ मुखौटाें को प्रदर्शित किया गया था. नदी से मिट्टी लाने से लेकर मुखौटा तैयार करने व पहनने की कला को झांकी में प्रदर्शित की गयी थी. झांकी में शामिल 18 कलाकारों ने मयूर नृत्य को प्रदर्शित किया था, जिसमें सरायकेला के राज पैलेस का बैकग्राउंड लगाया गया था.

Also Read: झारखंड में बराज का निरीक्षण करने पहुंचे वित्त मंत्री, मधुमक्खियों ने कर दिया हमला

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola