ePaper

Saraikela News : खरसावां में रामनवमी की धूम, 6 अप्रैल को निकलेगा भव्य जुलूस

Updated at : 30 Mar 2025 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
Saraikela News : खरसावां में रामनवमी की धूम, 6 अप्रैल को निकलेगा भव्य जुलूस

परंपरा और भक्ति का संगम, खरसावां में 60 वर्षों से निकल रहा जुलूस

विज्ञापन

खरसावां.खरसावां में रामनवमी का जुलूस 6 अप्रैल को भक्तिभाव के साथ निकलेगा. खरसावां के तलसाही, कुम्हारसाही, बेहरासाही व दितसाही अखाड़ा समिति की ओर से तैयारी की जी रही है. रामनवमी की पूजा 6 अप्रैल की सुबह में होगी. इसके बाद दोपहर तीन बजे जुलूस निकलेगा. हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी जुलूस पूर्व निर्धारित रूट पर निकलेगा. जुलूस में शामिल युवको पारंपरिक करतब दिखाएंगे. जुलूस में बजरंगी झंडे भी रहेंगे. रामनवमी का त्योहार आपसी सौहार्द्र की भावना के साथ मनाया जाता है. इधर, रामनवमी जुलूस को लेकर खरसावां में जगह-जगह पर बजरंगी पताके लगाये गये हैं.

खरसावां में रामनवमी जुलूस को लेकर तलसाही में अखाड़ा पूजा आयोजन

रामनवमी पर निकलने वाली जुलूस को लेकर खरसावां के तलसाही स्थित हनुमान मंदिर व कुम्हारसाही के बजरंगबली मंदिर में अखाड़ा पूजा का आयोजन किया गया. बजरंगबली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. नयन नायक ने बताया कि जुलूस निकालने को लेकर रामनवमी तक नियमित रूप से अभ्यास किया जायेगा. रामनवमी पर जुलूस में पारंपरिक करतब दिखाये जायेंगे. खरसावां में तलसाही, कुम्हारसाही, दितसाही व बेहरासाही अखाड़ा की ओर से रामनवमी जुलूस निकाला जाता है.

खरसावां में 60 के दशक से निकल रहा जुलूस

खरसावां में रामनवमी का जुलूस निकालने की परंपरा 60 के दशक में शुरू हुई. इसके बाद हर वर्ष यहां रामनवमी का जुलूस पूरे उत्साह के साथ निकलता है. खरसावां में रामनवमी का जुलूस पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए चांदनी चौक के पास समाप्त होता है. दूसरी ओर, खरसावां के करीब 50 से अधिक स्थानों पर स्थापित हनुमान मंदिरों में रामनवमी की पूजा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANJEET KUMAR PANDEY

लेखक के बारे में

By MANJEET KUMAR PANDEY

MANJEET KUMAR PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola