Seraikela Kharsawan News : चांडिल से राजेश बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 01 Jun 2025 11:28 PM

विज्ञापन

चांडिल से राजेश बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष

विज्ञापन

चांडिल. चांडिल डैम नौका विहार में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल की बैठक रामेश्वर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू, व ईचागढ़ प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इसमें राजेश महतो को चांडिल प्रखंड अध्यक्ष, राजकिशोर गोप को नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष, विष्णु माझी को ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष व करमचंद गोप को कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. अर्जुन यादव ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंडों का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. 11 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर पार्टी का जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा. कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष संगठन हित में कार्य करें. इस अवसर पर गाजू साव, मो खालिद, भादो मुर्मू, राजकुमार यादव, रामानंद महतो, रामानंद महतो, गोपाल महतो, शंकर माझी, कृष्णा महतो, सलमा टुडू, सुसेन गोप, आशुतोष राजा, विनय कुमार पासवान, संजय नापित, इंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola