Seraikela News : सरायकेला के छऊ कलाकारों से मिलीं राष्ट्रपति, ओड़िया में बातचीत की

Updated at : 30 Jan 2025 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
Seraikela News : सरायकेला के छऊ कलाकारों से मिलीं राष्ट्रपति, ओड़िया में बातचीत की

गणतंत्र दिवस झांकी में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति भवन में मुलाकात हुई

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश, खरसावां

गणतंत्र दिवस पर नयी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर झांकी निकालने वाले झारखंड समेत देशभर के कलाकार, एनएस वॉलंटियर व कैडेट्स से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन परिसर में भेंट की. इसमें सरायकेला-खरसावां जिला के कलाकारों भी शामिल रहे. छऊ गुरु तपन पटनायक ने बताया कि राष्ट्रपति ने सरायकेला-खरसावां जिले के कलाकारों के साथ अपनी मातृभाषा ओड़िया में बातचीत की. संक्षिप्त मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें पहचान लिया. छऊ नृत्य से जुड़े पुरानी यादों को ताजा किया. झारखंड से अपने प्रगाढ़ संबंध का उल्लेख करते हुए क्षेत्र की कला की सराहना की.

मालूम हो कि झारखंड का राज्यपाल रहते हुए द्रौपदी मुर्मू ने सरायकेला-खरसावां में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम में शिरकत की थी.

छऊ मुखौटा लेकर पहुंचे थे कलाकार

सरायकेला-खरसावां के छऊ कलाकार सरायकेला शैली के छऊ नृत्य के मुख्य साज मुखौटा लेकर पहुंचे थे. गुरु तपन कुमार पटनायक के साथ सुनील कुमार, मोहम्मद दिलदार, बसंत गणतायत, एंजेल केसरी, सुदीप, कमल महतो, सूरज हेंब्रम सहित अन्य कलाकार शामिल थे.

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस पर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के पूर्व निदेशक तपन पटनायक के नेतृत्व में 21 कलाकारों ने कर्तव्य पथ पर स्वर्णिम झारखंड की झांकी की प्रस्तुति दी थी. झांकी में जल, जंगल, उद्योग, शिक्षा के साथ साथ यहां के हस्तकरघा व हस्त शिल्प को भी प्रदर्शित किया था.

राष्ट्रपति व पीएम से मिलना यादगार रहेगा : पटनायक

छऊ गुरु तपन पटनायक ने बताया कि इस बार की दिल्ली यात्रा को शब्दों में बयां कर पाना संभव नहीं है. गणतंत्र दिवस के पूर्व पीएम आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाद में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिलना व बातचीत करना हमेशा यादगार बना रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola