Train Accident: खरसावां में ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, दो हिस्सों में बंट गया शरीर

Train Accident
Train Accident : राजखरसावां-माहालीमुरुप रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर आज सोमवार को ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. मृतक का पूरा शरीर ट्रेन से कटकर दो हिस्सों में बंट गया है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान की पहचान नहीं हो पायी है.
Train Accident| खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसावां-माहालीमुरुप रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर आज सोमवार को ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है.
खुदखुशी की आशंका
आज सोमवार को खरसावां पुलिस को सूचना मिली की राजखरसावां-माहालीमुरुप रेलवे स्टेशन के बीच पोडाडीह गांव के पास अप लाइन पर पोल नं 289/3 और 289/5 के बीच ट्रेन के कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. शव के पॉकेट से किसी तरह का कोई कागजात या पहचान से संबंधित आईडी नहीं मिला है. मृतक का पूरा शरीर ट्रेन से कटकर दो हिस्सों में बंट गया है. इस घटना पर खुदकुशी करने की संभावना जतायी जा रही है. खरसावां पुलिस इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें
Weather Alert: झारखंड के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका
JSCA के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव अपनी टीम के साथ सीएम हेमंत सोरेन से मिले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










