Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के अकाउंट में जल्द ही 5000 रुपए आने वाले है. अप्रैल और मई दोनों माह की राशि एक साथ लाभुकों को मिलेंगे. लाभुकों के बीच राशि वितरण के लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने जिला कोषांगों को राशि आवंटित कर दी है. विभाग ने कुल 9,609 करोड़ राशि आवंटित की है. लाभुकों को पैसे भेजने की भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, जल्द ही महिलाओं को पैसे मिलेंगे.
इन 5 जिलों को सबसे अधिक राशि
विभाग द्वारा जिला कोषांगों को आवंटित 9,609 करोड़ राशि में सबसे अधिक गिरिडीह जिला को 907 करोड़ 50 लाख रुपए मिला है. इसके बाद रांची को 823 करोड़ 50 लाख, धनबाद को 670 करोड़ 50 लाख, बोकारो को 639 करोड़ और पलामू को 559 करोड़ 50 लाख रुपए आवंटित हुए है. सबसे कम राशि खूंटी जिले को 165 करोड़ रुपए आवंटित की गयी है. जिले में योजना की लाभुक महिलाओं की संख्या के आधार पर राशि आवंटित की गयी है. इन आंकड़ो से यह भी पता चलता है कि गिरिडीह जिले में मंईयां सम्मान योजना की सबसे अधिक लाभुक हैं. जबकि खूंटी में सबसे कम लाभुक है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
सभी जिलों को आवंटित राशि
जिला का नाम | आवंटित राशि |
हजारीबाग | 507 करोड़ |
गढ़वा | 421 करोड़ 50 लाख |
गोड्डा | 399 करोड़ |
देवघर | 381 करोड़ |
चाईबासा | 375 करोड़ |
चतरा | 360 करोड़ |
साहिबगंज | 352 करोड़ 50 लाख |
पाकुड़ | 316 करोड़ 50 लाख |
दुमका | 307 करोड़ 50 लाख |
सरायकेला | 289 करोड़ 50 लाख |
जामताड़ा | 280 करोड़ 50 लाख |
कोडरमा | 246 करोड़ |
लातेहार | 246 करोड़ |
रामगढ़ | 243 करोड़ |
गुमला | 220 करोड़ 50 लाख |
लोहरदगा | 177 करोड़ |
सिमडेगा | 174 करोड़ |
इसे भी पढ़ें
Weather Alert: झारखंड के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका
Jamsetji Tata: आज जमशेदजी टाटा की पुण्यतिथि, यहां जानिये उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें
रांची में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या, घर में घुसकर अपराधियों ने मारा चाकू