विज्ञापन
Hindi NewsRajyaझारखंडसरायकेला-खरसावाँ

आपके शहर में

सरायकेला-खरसावाँ न्यूज़

विज्ञापन

Saraikela News: सरायकेला जिले में डूबने से दो महिला समेत तीन की मौत-पांड्रा गांव में नहाने गयी दो महिला तालाब में डूबीं-फोटो 27ऐसकेल3:मृतक दुखी सरदार27ऐसकेइल4:परिजन पहुंचे अस्पतालप्रतिनिधि, सरायकेलासरायकेला जिले में बुधवार को डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जिसमें दो महिला और एक युवक शामिल हैं. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. पहली घटना पांड्रा गांव की है, जहां तालाब में डूब रही एक महिला को बचाने के दौरान दूसरी महिला भी डूब गयी, जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गयी. दूसरी घटना में खरकई नदी के जगन्नाथ घाट में नहाने के दौरान मिर्गी आने से युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह 9.30 बजे पांड्रा गांव निवासी नंदू सरदार की पत्नी दुखी सरदार (33) व सुरेंद्र सरदार की पत्नी रेखा सरदार (20) गांव के तालाब में नहाने गयी थीं. इस क्रम में दुखी का सीढ़ियों पर पैर फिसल गया. उसे डूबता देख रेखा बचाने के लिए पानी में कूद गयी. लेकिन, दोनों डूब गयीं. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों और सरायकेला थाना को दी. पुलिस दोनों महिलाओं को सरायकेला सदर अस्पताल ले आयी, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.परिजनों के अनुसार, दुखी सरदार की 9 साल की बेटी है, जबकि रेखा सरदार को दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी सात साल व छोटी दो साल की है. रेखा सरदार का पांड्रा गांव में मायका है और उसकी शादी रांगाडीह गांव निवासी सुरेंद्र सरदार के साथ हुई थी. कुछ दिनों से रेखा अपने मायका पांड्रा में रह रही थीं.खरकई नदी में डूबने से युवक की मौतफोटो 27ऐसकेल2:मृतक का फाइल फोटोवहीं, नगर क्षेत्र के ठेंटरीसाई निवासी आशीष कामिला (32) की खरकई नदी में डूबने से मौत हो गयी. घटना सुबह 6.30 बजे की बतायी जा रही है. आशीष नहाने के लिए नदी के जगन्नाथ मंदिर घाट पर गया था. इसी दौरान पानी में गिरने से उसकी मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक को मिर्गी का दौरा पड़ता था. आशंका जतायी जा रही है कि नहाने के क्रम में उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

Saraikela News : सरायकेला जिले में डूबने से दो महिला समेत तीन की मौत-पांड्रा गांव में नहाने गयी दो महिला तालाब में डूबीं-फोटो 27ऐसकेल3:मृतक दुखी सरदार27ऐसकेइल4:परिजन पहुंचे अस्पतालप्रतिनिधि, सरायकेलासरायकेला जिले में बुधवार को डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जिसमें दो महिला और एक युवक शामिल हैं. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. पहली घटना पांड्रा गांव की है, जहां तालाब में डूब रही एक महिला को बचाने के दौरान दूसरी महिला भी डूब गयी, जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गयी. दूसरी घटना में खरकई नदी के जगन्नाथ घाट में नहाने के दौरान मिर्गी आने से युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह 9.30 बजे पांड्रा गांव निवासी नंदू सरदार की पत्नी दुखी सरदार (33) व सुरेंद्र सरदार की पत्नी रेखा सरदार (20) गांव के तालाब में नहाने गयी थीं. इस क्रम में दुखी का सीढ़ियों पर पैर फिसल गया. उसे डूबता देख रेखा बचाने के लिए पानी में कूद गयी. लेकिन, दोनों डूब गयीं. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों और सरायकेला थाना को दी. पुलिस दोनों महिलाओं को सरायकेला सदर अस्पताल ले आयी, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.परिजनों के अनुसार, दुखी सरदार की 9 साल की बेटी है, जबकि रेखा सरदार को दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी सात साल व छोटी दो साल की है. रेखा सरदार का पांड्रा गांव में मायका है और उसकी शादी रांगाडीह गांव निवासी सुरेंद्र सरदार के साथ हुई थी. कुछ दिनों से रेखा अपने मायका पांड्रा में रह रही थीं.खरकई नदी में डूबने से युवक की मौतफोटो 27ऐसकेल2:मृतक का फाइल फोटोवहीं, नगर क्षेत्र के ठेंटरीसाई निवासी आशीष कामिला (32) की खरकई नदी में डूबने से मौत हो गयी. घटना सुबह 6.30 बजे की बतायी जा रही है. आशीष नहाने के लिए नदी के जगन्नाथ मंदिर घाट पर गया था. इसी दौरान पानी में गिरने से उसकी मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक को मिर्गी का दौरा पड़ता था. आशंका जतायी जा रही है कि नहाने के क्रम में उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
विज्ञापन
PrevPage 197Next

Latest सरायकेला खरसावाँ न्यूज़ (Seraikela Kharsawan News) in Hindi

यहां सरायकेला खरसावाँ न्यूज़ (Seraikela Kharsawan News) , सरायकेला खरसावाँ हिंदी समाचार (Seraikela Kharsawan News in Hindi), ताज़ा सरायकेला खरसावाँ समाचार (Latest Seraikela Kharsawan Samachar), सरायकेला खरसावाँ पॉलिटिक्स न्यूज़ (Seraikela Kharsawan Politics News), सरायकेला खरसावाँ एजुकेशन न्यूज़ (Seraikela Kharsawan Education News), सरायकेला खरसावाँ मौसम न्यूज़ (Seraikela Kharsawan Weather News) और सरायकेला खरसावाँ क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .