ePaper

Seraikela Vidhan Sabha Result 2024: कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन ने सरायकेला का किला किया फतह, गणेश महली को दी शिकस्त

Updated at : 23 Nov 2024 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
seraikella vidhan sabha result 2024

Seraikella Vidhan Sabha Result 2024

Seraikela Chunav results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की सबसे हॉट सीट सरायकेला में इस बार ऊंट किस करवट बैठा. नेता जीता या पार्टी? चंपाई सोरेन और गणेश महली की जंग में किसको मिली जीत? पढ़ें.

विज्ञापन

Seraikela Assembly Election Results 2024: कोल्हान टाइगर के नाम से विख्यात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर सरायकेला का चुनावी किला फतह कर लिया है. उन्होंने झामुमो के प्रत्याशी गणेश महली को शिकस्त दी है. उन्होंने गणेश महली को 35493 मतों से पराजित किया. चंपाई सोरेन को कुल 88610 वोट मिले, जबकि गणेश महली को 53117 वोट से ही संतोष करना पड़ा.

झामुमो छोड़ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े चंपाई सोरेन

यह सीट झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे हॉट सीट बन गई थी. यहां से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के साथ अलग झारखंड के लिए आंदोलन करने वाले चंपाई सोरेन चुनाव लड़ रहे थे. चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे.

झामुमो के टिकट पर गणेश महली लड़े चंपाई के खिलाफ चुनाव

चंपाई सोरेन का मुकाबला इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के गणेश महली से था. चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने से पहले गणेश महली लगातार कई बार चंपाई सोरेन के खिलाफ भाजपा के टिकट पर 51-सरायकेला (एसटी) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे थे. इस बार दोनों प्रमुख उम्मीदवारों ने पार्टी बदलकर चुनाव लड़ा. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने यहां प्रेम मार्डी को अपना प्रत्याशी बनाया था.

सरायकेला विधानसभा सीट पर 72.37 प्रतिशत हुआ मतदान

सरायकेला (एसटी) विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,69,562 मतदाता थे. इसमें 1,83,529 पुरुष मतदाता, 1,86,028 महिला मतदाता और 5 थर्ड जेंडर वोटर थे. इस सीट पर पुरुष से अधिक महला मतदाता थे. इस बार के चुनाव में यहां 72.37 प्रतिशत मतदान हुआ था. इसमें 1,33,870 पुरुष, 1,33,561 महिला और 4 थर्ड जेंडर वोटर ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

सरायकेला में 13 उम्मीदवार आजमा रहे थे भाग्य

इस बार के विधानसभा चुनाव में 13 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे. झामुमो, भाजपा समेत 8 दलों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे. 5 निर्दलीय उम्मीदवार भी भाग्य आजमा रहे थे. चुनाव लड़ने वाली पार्टियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), भारतीय आजाद सेना, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) और आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया शामिल थीं.

सरायकेला से चुनाव लड़ने वाले ये हैं 13 उम्मीदवार

उम्मीदवारों के नामपार्टी का नाम
गणेश महलीझारखंड मुक्ति मोर्चा
चंपाई सोरेनभारतीय जनता पार्टी
रवींद्र उरांवबहुजन समाज पार्टी
जोनाथन मार्डीपीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
प्रार्वती किस्कूभारतीय आजाद सेना
प्रेम मार्डीझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
रत्न पुरतीसोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)
विश्व विजय मार्डीआंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
चामरू मुर्मूनिर्दलीय
जवाहर लाल महलीनिर्दलीय
संग्राम मार्डीनिर्दलीय
सुनील गगराईनिर्दलीय
हरि उरांवनिर्दलीय
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola