रावताड़ा से पितकी तक एनएच-32 बाईपास बदहाल, आए दिन खराब हो रहे वाहन, लग रहा जाम

Updated:
विज्ञापन

जर्जर बाइपास सड़क.

चांडिल का NH-32 बाईपास बारिश के कारण कीचड़ और जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो गया है. इससे वाहनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित है, रोजाना जाम लग रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है. स्थानीय व्यापार पर भी असर पड़ रहा है.

विज्ञापन

चांडिल : चांडिल अंतर्गत रावताड़ा से पितकी तक एनएच-32 बाईपास सड़क इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रही है. बारिश के कारण पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है. जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं. इस मार्ग से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी हो रही है. गड्ढों और कीचड़ के कारण रोजाना कई भारी वाहन व ट्रक सड़क के बीचों-बीच ब्रेकडाउन हो रहे हैं. इससे घंटों भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है.

गड्ढों में फंस रहे ट्रक, सर्विस रोड की हालत खस्ता

चालकों के अनुसार, रावताड़ा से पितकी तक बायपास और सर्विस रोड के दोनों ओर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. भारी वाहनों के पहिए गड्ढों में धंसने से आए दिन गाड़ियां खराब हो रही हैं. सड़क के बीच में ट्रक खराब होने से दोनों ओर मालवाहक व अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं. इससे पूरे क्षेत्र में यातायात ठप हो जाता है.

पानी भरे गड्ढों से हादसों का डर, राहगीर परेशान

लगातार हो रही बारिश ने इस मार्ग पर संकट और बढ़ा दिया है. गड्ढों में जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को उनकी गहराई का सही अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे भारी वाहनों के पलटने या दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है. वहीं दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों का इस मार्ग से निकलना दूभर हो गया है. भारी वाहनों के गुजरने पर कीचड़ के छींटे राहगीरों और आसपास के लोगों पर पड़ते हैं.

व्यापार पर पड़ रहा असर, तत्काल मरम्मत की मांग

सड़क की दुर्दशा से स्थानीय व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं. वाहनों की रफ्तार थमने से समय और ईंधन दोनों का भारी नुकसान हो रहा है. ग्रामीणों व वाहन चालकों ने जिला प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसी से मांग की है कि बरसात के दौरान जलभराव वाले गड्ढों को तत्काल भरकर मोटरेबल बनाया जाए.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola