लगातार बारिश से दो कच्चे मकान धंसे, बाल-बाल बचे परिजन

Updated:
विज्ञापन

बड़ाबाम्बो गांव में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मकान

खरसावां के बड़ाबाम्बो में लगातार बारिश के कारण दो कच्चे मकान ढह गए. गनीमत रही कि समय रहते परिजनों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. प्रशासन से मुआवजे की मांग.

विज्ञापन

बड़ाबाम्बो : क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब कच्चे मकानों पर भी पड़ने लगा है. खरसावां प्रखंड की जोरडीहा पंचायत अंतर्गत बड़ाबाम्बो गांव में मंगलवार देर रात लगातार बारिश के कारण दो कच्चे मकान धंसकर क्षतिग्रस्त हो गए. मकान के अचानक गिरने से घर में रखा घरेलू सामान और अन्य सामग्री मलबे में दब गई. हालांकि घटना के दौरान परिजनों ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया.

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन में नमी बढ़ गई थी. मिट्टी गीली होने से कच्चे मकानों की दीवारें कमजोर हो गई थीं. मंगलवार रात करीब एक बजे अचानक एक मकान का हिस्सा बाहर की ओर गिर गया. आवाज सुनकर घर में सो रहे परिजन घबरा गए और आनन-फानन में बाहर निकल गए. इसके बाद मकान का अन्य हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.

मुआवजे देने की हुई मांग

बड़ाबाम्बो निवासी बिहारी नायक ने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. इसी दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा गिरने लगा. समय रहते बाहर निकल जाने के कारण सभी लोग सुरक्षित बच गए. हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. घर में रखा सामान भी मलबे में दब जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन कराने, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने तथा राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही ग्रामीणों ने बारिश के दौरान जर्जर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की अपील की है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola