Weather Update: खतरे के निशान से 6.73 मीटर ऊपर बह रही खरकई

Updated:
विज्ञापन

खरकई नदी

खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 6.73 मीटर ऊपर पहुंच गया है, जिससे आदित्यपुर में स्थिति गंभीर बनी हुई है. स्थिति को देखते हुए गंजिया बैराज के सभी 15 गेट खोल दिए गए हैं. प्रशासन ने निचले इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है.

विज्ञापन

आदित्यपुर: खरकई के बढ़ते जलस्तर से क्षेत्र में स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स (बाढ़ नियंत्रण कक्ष) द्वारा 19 अगस्त की रात 2 बजे जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, आदित्यपुर पुल के पास खरकई नदी खतरे के निशान 129 मीटर से 6.73 मीटर ऊपर यानी 135.73 मीटर पर बह रही है. हालांकि, राहत की बात यह है कि जलस्तर का रुझान अब घटने की ओर है. उधर, सरायकेला स्थित गंजिया बैराज का जलस्तर 140.10 मीटर दर्ज किया गया है.

जल निकासी के लिए बैराज के सभी 15 गेट पूरी तरह खोल दिए गए हैं, जिससे 6,387.24 क्यूमेक्स पानी का डिस्चार्ज हो रहा है. स्थिति को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) व सरायकेला-खरसावां के उपायुक्तों (DC) तथा जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंताओं को त्वरित सुरक्षात्मक कदम उठाने हेतु अलर्ट भेज दिया है. तटीय एवं निचले इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की गयी है.


विज्ञापन
भूमि शर्मा

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola