अगस्त में इस दिन लगेगी लोक अदालत, विवादों का होगा समाधान
विधिक जागरूकता शिविर में लोक अदालत की जानकारी देते.
चांडिल प्रखंड में 'स्थायी लोक अदालत की भूमिका' पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. सितंबर में दो विशेष लोक अदालतें लगेंगी, जो विवादों को त्वरित व सुलभ समाधान प्रदान करेंगी.
सरायकेला : चांडिल प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को डालसा की ओर से स्थायी लोक अदालत की भूमिका एवं कार्यप्रणाली विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. साथ ही बताया कि सितंबर में दो दिन विशेष लोक अदालत लगेगी. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अनुपम सोलंकी ने आगामी लोक अदालतों की जानकारी दी.
सितंबर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
उन्होंने बताया - आगामी 29 अगस्त को मासिक लोक अदालत और 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी. इन आयोजनों का लाभ सिविल कोर्ट परिसर सरायकेला और अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल में लिया जा सकेगा. अधिकारियों ने लोगों से आपसी सहमति से मामले निपटाने की अपील की. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
लोगों से विधिक मंच का लाभ उठाने की अपील
शिविर में स्थायी लोक अदालत के सदस्य रोहित कुमार मिश्रा ने बताया - स्थायी लोक अदालत के माध्यम से पात्र विवादों का सुलभ, त्वरित और कम खर्च में समाधान संभव है. उन्होंने नागरिकों से जागरूक रहने और उचित विधिक मंच का लाभ उठाने की अपील की. वहीं, सहायक एलएडीसी अंबिका चरण पाणि और तलेश्वर रविदास ने कहा कि विधिक जागरुकता ही न्याय तक पहुंचने का पहला माध्यम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








