तीन दिन से अंधेरे में था सोलगाड़िया गांव, 100 ट्रांसफार्मर लगते ही जगमगाया पूरा गांव
बिजली ट्रांसफार्मर उद्घाटन करते
राजनगर के सोलगाड़िया गांव में 100 केवी के नए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन हुआ. बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई.
राजनगर: प्रखंड क्षेत्र के सोलगाड़िया गांव में 100 केवी के नये बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम एवं बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व फीता काट कर किया. ट्रांसफार्मर के चालू होते ही गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी. लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी और ग्रामीण खुशी से झूम उठे.
बिजली आपूर्ति बहाल करने का किया आग्रह
उद्घाटन के बाद विशु हेमब्रम ने कहा कि गांव के लोगों ने करीब तीन दिन पहले उन्हें ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी थी. सूचना मिलते ही उन्होंने बिना समय गंवाये विद्युत विभाग के एसडीओ और कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात कर तत्काल ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का आग्रह किया. विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद बिजली ट्रांसफार्मर का विधिवत उसका उद्घाटन किया गया.
मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मुर्मू, कला-संस्कृति मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष सुखलाल मुर्मू, बिनोद टुडू, सोमाय हेम्ब्रम, राय मुर्मू, मेघराय टुडू, दिकूराम हेम्ब्रम, मुरलीधर राय, अमित राय, संतोष राय, कोंदा सरदार, राजेश टुडू, धनु राम मुर्मू, सिदलाल मुर्मू, साहिल टुडू, मार्सल टुडू, जितेंद्र राय समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








