सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा पदाधिकारियों के नामों की हुई घोषणा

Updated at : 01 Sep 2020 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा पदाधिकारियों के नामों की हुई घोषणा

भाजपा की सरायकेला-खरसावां जिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा मंगलवार को कर दी गयी है.

विज्ञापन

सरायकेला : भाजपा की सरायकेला-खरसावां जिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा मंगलवार को कर दी गयी है. जिलाध्यक्ष विजय महतो ने बताया पार्टी पदाधिकारियों के नामों की सूची को पार्टी के प्रदेश महासचिव सह सांसद समीर उरांव ने अनुमोदित कर दिया है. आदित्यपुर के राकेश सिंह व चांडिल के मधुसुदन गोराई को जिला महामंत्री बनाया गया है.

मंच, मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्यों के नामों की घोषणा नहीं की गयी है. जिलाध्यक्ष विजय महतो ने बताया कि सिद्धार्थ शंकर सिंहदेव (सरायकेला नगर), शकुंतला माहली ( सरायकेला पश्चिम), मंजु बोदरा (खरसावां नगर), ठाकुर दास महतो, (ईचागढ़) व खूदी सिंह सरदार (चांडिल मध्य) को जिला उपाध्यक्ष, राकेश सिंह (आदित्यपुर) व मधु गोराई (चांडिल पूर्वी-कपाली) को जिला महामंत्री, कुबेरकांत षाडंगी (राजनगर पूर्वी), रानी हेंब्रम (खरसावां पूर्वी), दुलाल स्वांसी (कुचाई), मनोज तिवारी (आरआईटी) व सूर्या देवी (सरायकेला नगर) को जिला मंत्री तथा मनोज चौधरी (सरायकेला) को जिला कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया है.

इसके अलावे राकेश मिश्रा (आदित्यपुर) को जिला मीड़िया प्रभारी, मनोरंजन सिंह (गम्हरिया पूर्वी), ललन शुक्ला (आरआईटी) व सोहन सिंह (सरायकेला) जिला मीड़िया सह प्रभारी, निरंजन मिश्रा (आरआईटी) को जिला सोशल मीड़िया प्रभारी, दिवाकर सिंह (चांडिल) व शिशीर मंडल (सरायकेला) जिला सोशल मीड़िया सह प्रभारी मनोनित किया गया है.

भाजपा के 20 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो ने सरायकेला-खरसावां जिला के 20 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है. भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो ने मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश महासचिव सह सांसद समीर उरांव ने इसका अनुमोदन कर दिया है. सभी मंडल अध्यक्षों को मंडल समिति का विस्तार करने को कहा गया है.

वीरेंद्र सिंह को आदित्यपुर मंडल, अमितेश अमर को आरआईटी, चिनीवास महतो को नीमडीह पश्चिम, बासुदेव सरदार को नीमडीह पूर्व, बद्रीनाथ दरोगा को सरायकेला नगर, मनोज महतो को सरायकेला पश्चिम, अमित सिंहदेव को गम्हरिया पूर्व, विमल साहू को गम्हरिया पश्चिम, राम प्रकाश महतो को सरायकेला पूर्व, नयन नायक को खरसावां नगर, होपना सोरन को खरसावां पूर्वी, प्रशांत कुमार महतो को खरसावां पश्चिम, मंगल सिंह मुंडा को कुचाई, खिरोद महतो को राजनगर पूर्वी, सत्यनारायण महतो को राजनगर पश्चिमी, मोतीलाल कुंभकार को चौका, खोगेन महतो को चांडिल, महेश कर्मकार को कपाली, फटिक गोराई को ईचागढ़ व भरत महतो को कुकडू मंडल अध्यक्ष मनोनित किया गया है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola