सरायकेला में नाबालिग पुत्र ने किया अपने पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2020 5:46 PM
सरायकेला थाना अंतर्गत पाटाहेंसल गांव में नाबालिग पुत्र ने अपने ही पिता चोकेय सोय (40 वर्ष) की सांबल से मार कर हत्या कर दिया. घटना सोमवार देर रात की है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं नाबालिग आरोपी को रिमांड होम भेजा जा रहा है.
सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत पाटाहेंसल गांव में नाबालिग पुत्र ने अपने ही पिता चोकेय सोय (40 वर्ष) की सांबल से मार कर हत्या कर दिया. घटना सोमवार देर रात की है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं नाबालिग आरोपी को रिमांड होम भेजा जा रहा है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रोजो पर्व होने के कारण मृतक चोकेय सोय शराब पी कर घर आया और छोटे बच्चों को पीटने लगा. शराब के नशे में जब वह बच्चों को पीटने लगा, तो उसकी पत्नी बच्चों को पीटने का विरोध करने लगी.
Also Read: रिम्स से डेढ़ साल के कोरोना संक्रमित बच्चे को परिजन लेकर फरार, कोविड वार्ड में चल रहा था इलाज
तब चोकेय ने बच्चों को छोड अपने पत्नी को ही पीटने लगा और मारने के लिए दौडाने लगा. पिता द्वारा मां को बेवजह पिटते देख उनके नाबालिग पुत्र ने घर में रखे सांबल से चोकेय के सर पर जबरदस्त प्रहार कर दिया. जिससे घटनास्थल पर ही चोकेय की मौत हो गयी.
घटना की सूचना पर मिलने पर सरायकेला पुलिस पहुंची. इस दौरान पुलिस ने नाबालिग को अपने साथ ले आयी, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं नाबालिग आरोपी को रिमांड होम भेजा जा रहा है.
मृत चाेकेय के पोस्टमार्टम के लिए मृतक के परिजनों को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से 2000 रुपये का आर्थिक सहायता दिया गया.
Posted By : Samir ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










